फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths killed in car-taxi collision near Siri Fort

Delhi NCR News: सिरी फोर्ट के पास कार-टैक्सी की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को भोर में करीब 4 बजे हुआ हादसा, तीसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन

पुलिस ने एमबीए चालक छात्र को गिरफ्तार कर कार जब्त की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के हौजखास थाना क्षेत्र के सिरी फोर्ट रोड पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार कार और टैक्सी कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी सवारी रंजीत (30) और टैक्सी चालक गिरिजा (31) की मौत हो गई। दूसरी सवारी सुमित (20) की हालत गंभीर है। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने टैक्सी को टक्कर मारने वाले कार के चालक उदय पार्क, दक्षिण दिल्ली निवासी छात्र कृष्णांश कपूर (21) को गिरफ्तार कर और कार को जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 4.20 बजे अगस्त क्रांति मार्ग पर हुई इस घटना की सूचना पीसीआर कॉल से मिली। पंचशील फ्लाईओवर की ओर से एंड्रयूज गंज की दिशा में जा रही एक कार ने बलबीर सक्सेना मार्ग की ओर दाहिने मुड़ रही टैक्सी को जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी में सवार चालक समेत तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस से टैक्सी कार को काटकर सवारी सुमित व रंजीत और चालक गिरिजा को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने सुमित व गिरिजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुमित व रंजीत ढोल बजाते हैं और नेहरू नगर, लाजपत नगर में रहते हैं। ये रात को किसी कार्यक्रम में ढोल बजाकर वापस घर लौट रहे थे। वह गिरिजा की टैक्सी बुक की थी। आरोपी सिट्रोऐन कार चालक दोस्त के घर से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

एमबीए कर रहा आरोपी छात्र
आरोपी कृष्णांश कपूर इग्रू से एमबीए कर रहा है। वह बुधवार सुबह दोस्त के घर से अपने घर जा रहा था। वह घर पहुंचने वाला था कि उसने टैक्सी को टक्कर मार दी। दुर्घटना वाली जगह से उसका घर कुछ ही मीटर की दूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ब्लड सैंपल के लिए नमूने
आरोपी छात्र पुलिस को दलील दे रहा कि उसका मोबाइल कार में गिर गया था। मोबाइल उठाने के प्रयास में वह कार पर नियंत्रण खो बैठा। इससे उसकी कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एल्कोमीटर से ये पता नहीं लग रहा है कि आरोपी छात्र ने शराब पी रखी थी। उसने शराब पीने की पुष्टि के लिए खून के नमूने जांच के लिए लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article