फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths died in Delhi under suspicious circumstances

Delhi: संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत, देर रात तक लड़कियों संग फिरोज और दानिश ने की थी पार्टी

Fri, 07 Jun 2024 09:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jun 2024 09:29 PM IST
सार

छानबीन में पता चला कि दोनों दोस्त गुरुवार रात को कबीर नगर की गली नंबर-16 स्थित एक मकान में लड़के-लड़कियों के साथ रुके थे। जहां पर दोनों पार्टी कर रहे थे। इनकी पार्टी शुक्रवार सुबह तक चली। दोपहर करीब 12 बजे दोनों को बेचैनी महसूस होने लगी। 

विज्ञापन
Two youths died in Delhi under suspicious circumstances
वेलकम में दो युवकों की मौत - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली के वेलकम में शुक्रवार दोपहर दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त फिरोज खान (23) और दानिश (25) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मृतकों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से दोनों की मौत हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। हालांकि, छानबीन में पता चला कि है कि मृतकों ने गुरुवार देर रात तक कुछ लड़के-लड़कियों के साथ पार्टी की थी। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फिरोज खान और दानिश अपने परिजनों के साथ वेलकम में रहते थे। फिरोज के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा तीन भाई और तीन बहनें हैं। उसके पिता की दिलशाद गार्डन इलाके में जूस की दुकान है, जहां पर वह पिता के साथ काम करता था। वहीं, दानिश के परिवार में उसकी मां, चार भाई और एक बहन है। दानिश के पिता का देहांत हो चुका है। वह लालकिला के पास कबाड़ी का काम करता था। दोनों बचपन के दोस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे फिरोज को अचेतावस्था में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कुछ देर बाद दानिश को भी भर्ती कराया गया। दोनों अचेत अवस्था में थे। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि दोनों दोस्त गुरुवार रात को कबीर नगर की गली नंबर-16 स्थित एक मकान में लड़के-लड़कियों के साथ रुके थे। जहां पर दोनों पार्टी कर रहे थे। इनकी पार्टी शुक्रवार सुबह तक चली। दोपहर करीब 12 बजे दोनों को बेचैनी महसूस होने लगी। उसके बाद दोस्तों ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पार्टी में मौजूद लड़के लड़कियों को हिरासत में ले लिया है और इनसे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक फिरोज हत्या के एक मामले में शामिल रहा है, फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। वहीं, दानिश पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed