फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two youth from bathinda beaten mercilessly by delhi mob in suspect of child lifting held released

पंजाब से खरीदारी करने दिल्ली आए दो युवकों को भीड़ ने समझा बच्चा चोर, जमकर की पिटाई

Sat, 07 Sep 2019 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Sep 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
two youth from bathinda beaten mercilessly by delhi mob in suspect of child lifting held released
बच्चा चोरी के शक में बठिंडा से आए दो युवकों को पीटा - फोटो : सोशल मीडिया

नई दिल्ली के हर्ष विहार, ज्योति नगर के बाद अब हौजकाजी में भी बच्चा चोर समझकर दो बेगुनाह युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पंजाब से आए दो युवकों पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने मारपीट की।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ जिम्मेदार लोग वहां पहुंचे और दोनों को बचाकर पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि दोनों युवक पंजाब से सामान खरीदने के लिए दिल्ली आए थे। उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं होने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों की पहचान बठिंडा निवासी समरजीत सिंह (22) और करण (26) के रूप में हुई है। दोनों पार्टनर हैं और बठिंडा में रेहड़ी पर चाउमिन बनाकर बेचते हैं। वे शुक्रवार को ट्रेन से दिल्ली में गैस चूल्हा व अन्य सामान खरीदने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पैदल ही फराश खाना पहुंचे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसा कोई व्यक्ति सामने नहीं आया, जिसने दोनों को बच्चा चुराते देखा हो। दोनों युवकों पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed