फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two year old girl sexually assaulted by young man in mustafabad of delhi

दिल्ली में दो साल की मासूम से हैवानियत, खून से लथपथ बच्ची को देख परिजनों के उड़े होश

Tue, 24 Dec 2019 08:22 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Dec 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
two year old girl sexually assaulted by young man in mustafabad of delhi
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दयालपुर के मुस्तफाबाद इलाके में 24 साल के युवक ने चीज दिलाने के बहाने दो साल की मासूम को सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह खून से लथपथ मासूम को उसके घर पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे तो हैवानियत का पता चला। एलएनजेपी अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह पीड़ित परिवार का जानकार है और टेलर का काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मासूम मुस्तफाबाद इलाके में माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ रहती है। उसके पिता ने दूसरी शादी की हुई है और दूसरी पत्नी को घर से कुछ ही दूरी पर रखा हुआ है। मासूम की छोटी बहन की एक सप्ताह पहले ही बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कुछ समय पूर्व मासूम के घर के नीचे टेलर की दुकान पर सिलाई का काम सीखता था। अब उसने दुकान खोल ली है। उसका मासूम के घर आना-जाना था। रविवार शाम वह मिलने के बहाने घर पर आया और मासूम को गोद में लेकर चीज दिलाने की बात कर साथ ले गया। कुछ देर बाद वह मासूम को दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया।

खून से लथपथ देख परिजन उसे नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। उसने बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। एलएनजेपी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने परिजनों को हकीकत की जानकारी दी। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed