फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two workers fought over mobile charger one threw the other down from the third floor in delhi

Delhi News: मोबाइल चार्जर को लेकर लड़ पड़े दो मजदूर, एक ने दूसरे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका

Mon, 09 Oct 2023 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

सलमान ने नेत्रपाल को अपना मोबाइल चार्जर दिया था। उसे वापस लेने के लिए उसने नेत्रपाल से बात की तो वह भड़क गया। उस समय वे तीसरी मंजिल पर थे। विवाद में नेत्रपाल ने उसे धक्का दे दिया। 

विज्ञापन
Two workers fought over mobile charger one threw the other down from the third floor in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी स्थित नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मोबाइल चार्जर को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने दूसरे को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में पीड़ित गांव नया बांस, बुलंदशहर निवासी लालू उर्फ सलमान (26) को सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

छानबीन के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मजदूर नेत्रपाल (50) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। छानबीन में पता चला कि हत्या के समय आरोपी शराब के नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को पुलिस टीम को ट्रामा सेंटर से एक युवक की मौत का पता चला। गीता कॉलोनी पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। छानबीन में पता चला कि सलमान नेताजी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 10-12 मजदूरों के साथ निर्माण कार्य में जुटा था। कुछ दिनों पूर्व उसके पिता आस मोहम्मद की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

सलमान पिता की मौत के बाद गांव चला गया था। रविवार को वह वापस लौटा था। सलमान ने नेत्रपाल को अपना मोबाइल चार्जर दिया था। उसे वापस लेने के लिए उसने नेत्रपाल से बात की तो वह भड़क गया। उस समय वे तीसरी मंजिल पर थे। विवाद में नेत्रपाल ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह नीचे जा गिरा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed