{"_id":"68fba5500991c2904f001753","slug":"two-women-were-stabbed-by-assailants-who-came-to-kill-a-criminal-one-died-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-109656-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बदमाश को मारने आए हमलावरों ने दो महिलाओं पर किया चाकू से हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बदमाश को मारने आए हमलावरों ने दो महिलाओं पर किया चाकू से हमला, एक की मौत
विज्ञापन
दूसरी महिला की हालत नाजुक, आदर्श नगर की घटना, नाबालिग समेत तीन को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर में बृहस्पतिवार रात हमलावरों ने दो महिलाओं पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने 30 साल की निर्मला उर्फ बंगालन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी महिला फिरोजी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी की मदद से एक नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे आदर्श नगर थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान बीट स्टाफ को सब्जी मंडी ट्रांसपोर्ट पार्किंग क्षेत्र के पास एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली, उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। वहीं, पास ही एक अन्य महिला फिरोजी भी घायल अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने दोनों महिलाओं को बाबू जगजीवन राम लेकर गई। जहां एक महिला निर्मला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी का इलाज चल रहा है। वह बयान देने की हालत में नहीं थी। इनके पास से मिले पहचान पत्र के जरिये पता चला कि दोनों खजूरी खास इलाके की रहने वाली है।
पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के जरिये पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने हमले में शामिल एक नाबालिग समेत तीन हमलावरों को पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उसे विक्की ने फिरोज पर हमला करने के लिए भेजा था। विक्की का आलम के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। फिरोज आलम के साथ काम करता है। आलम इलाके में वेश्यावृति से लेकर अन्य तरह के गलत काम करवाता है। बृहस्पतिवार रात वह फिरोज की तलाश में वहां पहुंचे थे। वहां फिरोज नहीं आया, लेकिन उनके साथ काम करने वाली दो महिला वहां पहुंची। फिरोज के बारे में पूछने पर महिलाओं से उनकी कहासुनी हो गई। इससे गुस्से में आकर उनलोगों ने महिलाओं पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के दिए बयान की पुष्टि के लिए जांच करने के साथ साथ मुख्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।