फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two water sources in South Delhi will return to life and be rejuvenated.

Delhi NCR News: दक्षिणी दिल्ली में दो जलश्रोतों में लौटेगा जीवन, होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
-आया नगर में ई और जी ब्लॉक के तालाब फिर से संवरेंगे
विज्ञापन

-25 लाख खर्च करेगी सरकार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिणी दिल्ली के आया नगर इलाके में दो जलस्रोतों को पुनर्जीवन मिलेगा। जलीय जीवों, स्थानिक पौधों, पशुओं, पक्षियों के लिए ठिकाना बनेगा और भूजल भी रीचार्ज होगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने ई और जी ब्लॉक के पुराने जल निकायों को कायाकल्प करने की परियोजना बनाई है। इसके लिए 25 लाख रुपये लागत के टेंडर आमंत्रित किए हैं। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सिविल डिवीजन नंबर-5 आया नगर के इन जलस्रोतों को पुनर्जीवन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये दोनों जलश्रोत विकसित करने की जिम्मेदारी अनुभवी एजेंसी को मिलेगी। इनके आस पास बेहतर जैव विविधता विकसित होगी। तालाब में मछलियां, बत्तख भी छोड़ने की योजना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 दिन में जलश्रोतों को विकसित करेंगे। काम का आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर एजेंसी को साइट सौंप दी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, परियोजना के दौरान काम की कड़ी निगरानी की जाएगी। काम को चार चरणों में बांटा गया है। तय समय पर लक्ष्य पूरे न होने पर कुल टेंडर मूल्य का एक फीसदी तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अधीक्षण अभियंता चाहेंगे तो सहूलियत के लिए काम का समय बढ़ा, घटा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed