फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP leaders Sourav Das and Ashutosh Ranka will not appear today

सीजेपी नेताओं ने मांगा और वक्त: सौरव दास और आशुतोष रांका आज नहीं होंगे पेश, क्राइम ब्रांच भेज सकती है नया समन

Thu, 22 Oct 2026 02:14 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 02:14 PM IST
सार

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था। लेकिन दोनों नेताओं ने आज पेश होने के लिए और अधिक समय मांगा है। बीते दिन ही रांका और दास को कोर्ट ने जेल से रिहाई का आदेश दिया था।

विज्ञापन
CJP leaders Sourav Das and Ashutosh Ranka will not appear today
अशुतोष रांका और सौरव दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका आज दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे, उन्होंने अधिक समय मांगा है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, पुलिस उन्हें एक नया नोटिस जारी करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


आज ही क्राइम ब्रांच ने जारी किया था नोटिस
जानकारी के लिए बात दें कि सीजेपी के दो प्रमुख नेता सौरव दास और आशुतोष रांका आज दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होने थे। लेकिन उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले में पेश होने के लिए अधिक समय देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पूछताछ के लिए बुलाया था
बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीजेपी नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को जांच में शामिल होने के लिए आज तलब किया था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया। 

वहीं, अजिंक्य शिंदे को भी समन भेजा गया है। यह जांच सरकारी आदेश का कथित उल्लंघन करने और जंतर-मंतर पहुंचने के दौरान दूसरे व्यक्ति की संपत्ति में कथित तौर पर अनधिकृत प्रवेश करने से जुड़ी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 188 के बजाय लागू कानून के तहत कार्रवाई की पुष्टि आधिकारिक दस्तावेजों से की जानी बाकी है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को कल ही मिली थी जमानत
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को न्यायिक हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया गया। दोनों नेताओं से लिखित में माफीनामा और शपथ पत्र लेने के बाद जमानत पर छोड़ा गया है। 


रांका और दास ने कोर्ट में दिया लिखित माफीनामा
उन्होंने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के समक्ष लिखित में आश्वासन दिया कि वे जंतर-मंतर स्थल को कानून के अनुसार गैर-अधिसूचित किए जाने तक शांति बनाए रखेंगे और वहां विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे।

अभिजीत दिपके ने सीजेपी नेताओं की रिहाई पर किया था यह पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सीजेपी नेताओं सौरव और आशुतोष रांका की रिहाई पर एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने दोनों को खुद से बहुत बड़ा नेता बताया, आदेश पालन की बात कही और मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब उनके बिना बगीचे में कोई अकेला नहीं घूमेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed