{"_id":"914ec89117a7ffdcb633ab097bbef179","slug":"two-wards-will-be-garbage-free-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता मिशन का असर : दो वार्ड होंगे कचरा मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता मिशन का असर : दो वार्ड होंगे कचरा मुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 02 Dec 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने बुधवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-15 पार्ट-2 के सहयोग से सेक्टर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टरवासियों ने संयुक्त निगमायुक्त के समक्ष सेक्टर को लावारिस सुअरों की समस्या से मुक्त करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
इस पर संयुक्त निगमायुक्त-2 प्रदीप डागर ने बताया कि डेढ़ माह से इसके लिए अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान बताया गया कि निगम क्षेत्र के दो वार्डों को कचरा मुक्त बनाया जाएगा। डागर ने बताया कि वर्ष 2016 आने तक जिले को लावारिस सूअरों से मुक्त करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
इसके अलावा सेक्टरवासियों ने जगह-जगह पड़े मलबे को साफ करवाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने, मार्केट व सेक्टर की सड़कों से अतिक्रमण हटवाने, सेक्टर में विकास कार्य करवाने, खाली प्लॉटों से कचरा उठाने और सेक्टर में डाली गई झुग्गियों को हटवाने आदि मांगे संयुक्त आयुक्त के सामने रखी। डागर ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
डागर ने बताया कि निगम क्षेत्र के दो वार्ड 6 और 18 को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में योजना शुरू की गई है। इसके तहत घरों से पैदा होने वाले कचरे का निस्तारण वार्ड में ही किया जाएगा। यह योजना साफ-सुथरी और बदबू रहित है।
नागरिकों को भी चाहिए कि वे यह कोशिश करें कि घरों में कम से कम कचरा पैदा हो। इसके लिए पॉलीथिन सहित अन्य पैकिंग वस्तुओं का कम से कम इस्तेमाल करें और बाजार से खरीदारी करते समय जूट या कपड़े का थैला साथ रखें।
इस मौके पर निगम पार्षद अनूप सिंह, सेनीटेशन इंस्पेक्टर त्रिलोक चंद, आरडब्ल्यूए प्रधान राजाराम यादव, उप प्रधान एसपी आहूजा, एमएस बेनीवाल, एससी सक्सेना, एसएस जिंदल, पीएस गहलोत, एसपीएस राणा, अनिल यादव, बीपी यादव, राजकुमार, धर्मबीर, डॉली जैन, आरके वर्मा, पीएल वर्मा व अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।