फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two trucks loaded with cattles foud, creates furore

मवेशी लदे दो ट्रक मिलने के बाद बवाल

Mon, 01 Feb 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Feb 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
two trucks loaded with cattles foud, creates furore

नंद नगरी इलाके में रविवार को मवेशी लदे दो ट्रक मिलने के बाद जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि मवेशी ले जा रहे लोगों ने भीड़ पर गोली चला दी।

विज्ञापन


आरोपियों को पकड़कर पीटा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे भीड़ भड़क गई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कई वाहनों को तोड़ दिया गया। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने लोगों को काबू किया।
विज्ञापन


पथराव में कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हुए। पुलिस ने मौके से दोनों ट्रक कब्जे में ले लिए। बाद में दंगा करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार को हिन्दू युवा संघ नामक संगठन को सूचना मिली कि कुछ लोग छह ट्रकों में मवेशी लादकर पंजाब से मुरादाबाद ले जाने वाले हैं। सूचना के बाद संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग वजीराबाद रोड पर गगन सिनेमा के पास इकट्ठा हो गए।

इस बीच दिन में करीब 3.00 बजे दो ट्रकों को रोका गया। दोनों ट्रकों में 17-17 पशु थे। ट्रक सवार छह लोगों ने भागने का प्रयास किया। आरोप है कि भीड़ ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक शख्स गोली चलाकर मौके से फरार हो गया, जबकि पांच को पकड़ लिया गया।

ट्रक सवारों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ट्रक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पुलिस के देर से पहुंचने पर भीड़ भड़क गई।


लोगों ने सड़क पर खड़े सात-आठ वाहनों के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसको भी लोगों ने निशाना बनाया और पथराव कर दिया।

पुलिस ने भीड़ को किसी तरह काबू किया। बाद में समझाकर लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने बलवा करने में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। इधर, शाम तक चले हंगामे की वजह से वजीराबाद रोड पर घंटों जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed