फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two thousand women from families of protesting farmers will also join the movement

प्रदर्शनकारी किसानों के परिवारों की 2 हजार महिलाएं भी आंदोलन में होंगी शामिल, लंगर से लेकर टेंट तक होंगे अलग

Tue, 15 Dec 2020 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
two thousand women from families of protesting farmers will also join the movement
आंदोलन पर बैठी महिलाएं - फोटो : amar ujala

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान परिवारों की दो हजार से अधिक महिलाएं आंदोलन में जल्द शामिल होंगी। इसके लिए अलग टेंट, लंगर, स्नानागार, अस्थायी शौचालयों सहित निर्माणाधीन या खाली मकान भी तलाश लिए गए हैं ताकि महिलाओं को किसानों के इस संघर्ष में शामिल होने पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


किसानों के आंदोलन को अलग अलग वर्गों के समर्थन से विरोध के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआत से ही किसानों की मांग कृषि कानूनों को रद्द करने की है। इस आंदोलन में पंजाब के अलग अलग हिस्सों से पहुंचने वाली महिलाओं के लिए अलग टेंट, लंगर के अलावा अतिरिक्त शौचालयों का भी इंतजाम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


किसान नेता हरेंद्र सिंह लाखोवाल ने कहा कि दिल्ली की एक संस्था की ओर से रविवार को करीब 2,00 टेंट प्रदान किए गए, जिन्हें सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर लगाया जा रहा है। लाखोवाल ने कहा कि किसानों के साथ महिलाएं भी आंदोलन में शामिल होने की तैयारी कर रही है। उनके लिए खाली घरों या निर्माणाधीन इमारतों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि कुछ लोगों ने अस्थायी शौचालय और अपने फ्लैट भी देने की पेशकश की है ताकि आंदोलन में शामिल किसान और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न आए। सोमवार को सिंघू सीमा पर भूख हड़ताल में शामिल किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि यह केवल पंजाब के किसानों का आंदोलन नहीं है, बल्कि देश भर के किसानों का है। कई महिलाएं पहले से ही यहां सीमाओं पर आंदोलन का हिस्सा रही हैं, लेकिन अधिक लोगों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है। 


इसके तहत पंजाब के अलग अलग हिस्सों से 2,000 से अधिक महिलाओं के भी आंदोलन में शामिल होने की उम्मीद है। लंगर सहित अन्य सुविधाएं पहले से भी हैं, लेकिन महिलाओं के लिए एक अलग स्नानागार और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य किसानों की बेटियों को सुरिक्षत और सुविधाजनक माहौल देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed