फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two thieves arrested in stealing case who living in public shelters

रैन बसेरों में रहकर सेंधमारी करने वाले दो बदमाश धरे, लाखों के जेवरात और विदेशी करेंसी बरामद

Sat, 02 Mar 2019 01:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 02 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested in stealing case who living in public shelters
Arrest
दिल्ली और एनसीआर के रैन बसेरों में रहकर शादी वाले घरों में काम कर सेंधमारी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके निशानदेही पर चोरी के जेवरात खरीदने वाले एक ज्वैलर्स को अजमेर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हीरे के जेवरात, कीमती घड़ी और करीब 20 लाख के विदेशी करेंसी और रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान अजमेर राजस्थान निवासी सोनू (23) और कालू (24) और ज्वैलर्स अजमेर निवासी पन्ना लाल सोनी (46) के रूप में हुई है। गत 20 फरवरी को माउंट कैलाश इलाके में जल संसाधन मंत्रालय से सेवानिवृत्त अपर सचिव ने अपने घर में चोरी की शिकायत अमर कॉलोनी थाना में की।
विज्ञापन


पुलिस टीम थाना प्रभारी अनंत गुंजन के नेतृत्व में जांच शुरू की। इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को अजमेर से दिल्ली आकर चोरी की वारदात करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने अजमेर में दबिश देकर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अजमेर से आ कर करते थे चोरी

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उसके गिरोह में अजमेर के रहने वाले उनके तीन और सहयोगी बाबूलाल, संजय और सत्या हैं। सभी अजमेर से दिल्ली व एनसीआर में सेंधमारी करने जाते हैं। सभी अमर कॉलोनी के आस्था कुंज में स्थित रैन बसेरा में रुकते थे। इस दौरान वह पॉश कॉलोनियों में रेकी करते हैं या फिर शादी वाले घरों में काम कर वारदात को अंजाम देेते हैं।

बदमाश उन घरों को भी निशाना बनाते हैं, जहां के लोग घरों को बंद कर शादी समारोह में चले जाते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी सराय कालेखां बस अड्डा आकर अजमेर जाने वाली बस में सवार हो जाते थे। अजमेर पहुंचने के बाद सभी जेवरातों को पन्नालाल को बेच देते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed