Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पर घर जाने की जिद: सिर पर बैग, गोद में बच्चे और आंखों में उम्मीद; स्पेशल ट्रेनें भी नहीं दे पा रहीं राहत

Wed, 11 Nov 2026 07:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 07:15 PM IST
सार

छठ के मद्देनजर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने से दबाव बना हुआ है। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी सफर करने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। कंफर्म टिकट और सीट मिलने की चिंता के बीच यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
chhath festival crowd anand vihar railway station bihar trains
आनंद रेलवे स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ - फोटो : विवेक निगम

छठ महापर्व पर अपनों के साथ त्योहार मनाने की चाह में दिल्ली से बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भीड़ आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। किसी के सिर पर बड़ा बैग है तो किसी के हाथ में बच्चों का सामान और खाने-पीने की चीजें। चेहरे पर सफर की थकान साफ दिखाई दे रही है, लेकिन आंखों में घर पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों का काफी समय प्लेटफॉर्म पर ही बीत रहा है। कई परिवार सामान के बीच बैठकर ट्रेन आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। छठ स्पेशल ट्रेनें चलने के बावजूद यात्रियों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेनों में भी दबाव बना हुआ है।

Trending Videos
chhath festival crowd anand vihar railway station bihar trains
जान जोखिम में डालकर प्लेटफॉम तक जा रहे लोग - फोटो : विवेक निगम

प्लेटफॉर्म पर ही घंटों बिता रहे लोग
स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों के इंतजार में लोग अपने परिवार और सामान के साथ जगह तलाशते नजर आ रहे हैं। किसी को ट्रेन में सीट मिलने की चिंता है तो किसी को समय पर घर पहुंचने की। लंबा सफर होने के कारण महिलाएं और बच्चे भीड़ के बीच परेशान हो रहे हैं। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती सामान संभालने के साथ ट्रेन आने तक इंतजार करना है। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी में यात्री प्लेटफॉर्म पर ही कई घंटे बिता रहे हैं।

chhath festival crowd anand vihar railway station bihar trains
ट्रेनों में भीड़ उमड़ी। - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल ट्रेनें भी नहीं दे पा रहीं पूरी राहत
छठ के मद्देनजर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने से दबाव बना हुआ है। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी सफर करने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। कंफर्म टिकट और सीट मिलने की चिंता के बीच यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। जिन परिवारों के साथ छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं, उनके लिए लंबा इंतजार और भी मुश्किल हो रहा है। यात्रियों को उम्मीद है कि किसी तरह ट्रेन मिले और वह छठ से पहले अपने घर पहुंच सकें। कुछ यात्री ऐसे भी है, जिनकी टिकट कंफर्म नहीं हुई। लेकिन छठ पर घर जाने की मजबूरी के कारण रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बनवा कर घर जाने की कतार में खड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath festival crowd anand vihar railway station bihar trains
आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर भीड़ - फोटो : विवेक निगम

स्टेशन के बाहर भी जाम, सफर शुरू होने से पहले परेशानी
भीड़ का असर सिर्फ प्लेटफॉर्म या स्टेशन के अंदर तक सीमित नहीं है। स्टेशन के बाहर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में ऑटो, कैब और निजी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से वाहनों की कतार लग रही है। यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और उतरने के लिए जगह तलाशनी पड़ रही है। सामान के साथ वाहन से उतरकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचना भी आसान नहीं है। ऐसे में घर जाने का सफर शुरू होने से पहले ही यात्रियों को जाम और भीड़ से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में छठ पर घर लौटने की उत्सुकता के बीच आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ रेलवे के इंतजामों की भी परीक्षा ले रही है। यात्रियों के लिए त्योहार की खुशी तभी पूरी होगी, जब वह तमाम मुश्किलों के बीच सुरक्षित और समय पर अपने घर पहुंच पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed