{"_id":"6af46be18c1b40a7ab0d77cc","slug":"change-in-the-date-of-the-entrance-examination-for-direct-phd-admission-after-graduation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162844-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्नातक के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्नातक के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव
विज्ञापन
डीयू प्रशासन ने छठ महापर्व के कारण छात्रों के हित में लिया फैसला
-अब 21 नवंबर को होगी परीक्षा, पहले 14 नवंबर को होनी थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के बाद सीधे पीएचडी में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। डीयू ने यूजीसीएफ-2022 के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (अनुसंधान और उद्यमिता) पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए सीधे पीएचडी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह प्रवेश परीक्षा 21 नवंबर को होगी, इससे पहले यह 14 नवंबर को पूर्व निर्धारित थी। डीयू ने छठ महापर्व के कारण छात्रों के हित में यह फैसला लिया है। दरअसल इस साल छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में डीयू में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने गृह राज्यों और शहरों में जाते हैं। छात्रों के लिए 14 तक लौटना संभव नहीं था। ऐसे में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ाने का फैसला लिया। परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से उन्हें त्योहार के बाद दिल्ली लौटकर परीक्षा की तैयारी और उसमें शामिल होने का पर्याप्त समय मिल सकेगा। यह प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा से जुड़े अधिकारी के अनुसार परीक्षा तिथि में बदलाव के लिए छात्रों से बड़ी संख्या में आवेदन मिले, जिसके बाद परीक्षा की नई तारीख तय की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय और केंद्र छात्रों के एडमिट कार्ड में दिया जाएगा। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।