{"_id":"69c3f24529ebbb9c410ac01a","slug":"two-thieves-arrested-for-burglary-of-jewellery-and-cash-worth-lakhs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129454-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लाखों के गहने व नकदी की सेंधमारी में दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लाखों के गहने व नकदी की सेंधमारी में दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने इलाके में 8.5 लाख नकद व गहनों को चुराने वाले दो आरोपियों 28 वर्षीय हनीफ उर्फ गोलू तथा 24 वर्षीय रोहित उर्फ चित्रा को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बुधवार को बताया कि हनीफ पर पहले से लूट, सेंधमारी समेत 17 और रोहित उर्फ चित्रा पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी की रकम में से करीब 70 हजार आरोपियों ने मौज मस्ती के लिए खर्च कर दिए ,जबकि 80 हजार रुपये चित्रा ने अपनी पत्नी के खाते में डाले थे। बाकी की रकम व गहनों के बारे में पुलिस जानकारी खंगाल रही है। इनके पास से 7500 नकद बरामद हुआ है।