अब भी नहीं मिले दिल्ली में घुसे दो आतंकी, जारी है हाईअलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में दो आतंकियों के घुसने की सूचना से दिल्ली पुलिस समेत देश की खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया विभाग ने इनपुट्स दिए हैं कि दक्षिण कश्मीर से दो आतंकी दिल्ली में घुसे हैं।
इनके पास भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार होने की बात कही गई है। आतंकियों के दिल्ली में घुसने की सूचना से दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। इस बीच पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा भी और कड़ी कर दी गई है।
एयरपोर्ट की संचालन करने वाली कंपनी डायल ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने इस एयरपोर्ट के आतंकियों के निशाने पर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस दोनों के जवान पूरी तरह से अलर्ट हैं।
'खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि दो आतंकी दिल्ली की तरफ आए हैं'
सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के साथ-साथ हैदराबाद और बंगलूरू हवाईअड्डे को भी सचेत किया है। किसी भी अवांछित घटना से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियां वाहनों और यात्रियों की औचक निरीक्षण कर रही हैं। सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस त्योहारी सीजन में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें।
इधर, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि दो आतंकी दिल्ली की तरफ आए हैं। ये दिल्ली व एनसीआर में हमले को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया सूचना में यह नहीं बताया गया है कि ये किस आतंकी संगठन के सदस्य हैं।
सूचना मिलने के बाद से दिल्ली की सभी सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। ऐसी आशंका है कि आतंकियों ने व्यावसायिक वाहनों का इस्तेमाल किया है। पुलिस के मुताबिक रामलीलाओं, दुर्गा पूजा, बाजार, मॉल्स, मेट्रो और भीड़भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।