फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two suspected terrorist arrests from noida border, had plan of terror attack.

नोएडा में दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2015 04:58 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
Two suspected terrorist arrests from noida border, had plan of terror attack.

बेंगलुरू आतंकी हमले के बाद पूरी दिल्ली-एनसीआर में गणतंत्र दिवस को देखते हुए हाई अलर्ट जारी है। इसी बीच नोएडा से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एक खुफिया ऑपरेशन के अंतर्गत 19 दिसंबर, 2014 को नोएडा के सेक्टर 14 से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके आतंकी होने का शक है। हालांकि एटीएस के एसपी अजय के मुताबिक इन्हें किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों का नाम रकतुल्ला और अब्दुल अजीज है। बताया जा रहा है कि रकतुल्ला बांग्लादेश के फरीदकोट का निवासी है। वहीं अब्दुल अजीज सहारनपुर के देवबंद इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया रखा गया था पूरा ऑपरेशन

Two suspected terrorist arrests from noida border, had plan of terror attack.

सूत्रों का कहना है कि दोनों को यूपी एटीएस और इंटे‌लिजेंस ब्यूरो (आईबी) के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। यह ऑपरेशन इतना गुप्त रखा गया था कि इन दो संस्थाओं के अलावा किसी को इसी आहट भी नहीं लगी।

20 दिसंबर को आतंकियों को नोएडा अदालत में पेश करके, आगे की जांच के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रकतुल्ला भारत में आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए दिसंबर के शुरूआत में आया था। सूत्रों के मुताबिक रकतुल्ला का भारत में पहला काम अब्दुल अजीज को लैपटॉप देना था।

कई और आतंकियों की हो सकती है गिरफ्तारी

Two suspected terrorist arrests from noida border, had plan of terror attack.

दोनों के नोएडा से पकड़े जाने के बाद आईबी और रॉ ने उनसे घंटों बैठाकर पूछताछ की। दोनों आतंकियों के पास से बरामद लैपटॉप से दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में आतंकी धमाकों के साजिश की बात सामने आई है।

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस दोनों आतंकियों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल ले गई है। लेकिन आतंकियों की इस गिरफ्तारी को लेकर एजेंसियों ने पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है और दोनों संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी रखे हुए हैं।

एजेंसियां इन आतंकियों के नेटवर्क और साजिश का पता लगाने में जुटी हुई हैं। सूत्रों का तो यह भी दावा है कि बांग्लादेश के रास्ते भारत में आए और भी आतंकी दिल्ली-एनसीआर में छिपे हो सकते हैं। इन दिनों ऐसे ही आतंकियों की तलाश में पुलिस व जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed