फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two storey building in Badarpur area collapsed after a fire broke in delhi

Delhi: बदरपुर इलाके में दो मंजिला इमारत भीषण आग लगने के बाद ढही, दमकल की टीम मौके पर, कोई हताहत नहीं

Tue, 28 Mar 2023 05:46 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Mar 2023 05:46 AM IST
सार

एडीपी, दिल्ली फायर सर्विसेज राजेश शुक्ला के मुताबिक, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर हैं। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Two storey building in Badarpur area collapsed after a fire broke in delhi
मलबे के ढेर में तब्दील इमारत - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के बदरपुर के मोलरबंद इलाके में देर रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद ही इमारत भरभरा के ढह गई, इमारत के भूतल पर एक गोदाम था, जिसमें देखते ही देखते आग फैल गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


एडीपी, दिल्ली फायर सर्विसेज राजेश शुक्ला के मुताबिक, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर हैं। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही बताया कि आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए मलबे को हटाने की जरूरत है। वहीं हादसा और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed