फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two special trains will run from New Delhi to Katra

Delhi:नई दिल्ली से कटड़ा के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने लिया फैसला

Wed, 24 May 2023 10:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 May 2023 10:58 PM IST
सार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने वैष्णो देवी के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ से सांतरागाछी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Two special trains will run from New Delhi to Katra
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने वैष्णो देवी के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ से सांतरागाछी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा गति शक्ति स्पेशल एक्सप्रेस 26 मई को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 27 मई को चलेगी।

विज्ञापन

 

एक अन्य स्पेशल ट्रेन भी 04077/04078 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–नई दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04077 नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल एक्सप्रेस 27 मई को चलेगी तो

विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 04078 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 28 मई को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 04528 चंडीगढ़-सांतरागाछी स्पेशल 25 मई को चंडीगढ़ से रात्रि 11.30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, नेताजी सुभाष चंद बोस जंक्शन, गोमोह, पुरुलिया, टाटानगर व खड़गपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed