{"_id":"68675721fc9fc78e950d80dc","slug":"two-shooters-of-nandu-gang-arrested-in-the-case-of-murder-of-gangster-manjit-mahal-s-nephew-deepak-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाना हत्याकांड: गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे की हत्या की गुत्थी सुलझी, नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाना हत्याकांड: गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे की हत्या की गुत्थी सुलझी, नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार
Fri, 04 Jul 2025 09:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:53 AM IST
सार
27 जून को बवाना में मनजीत महाल के भांजे दीपक पर उस समय हत्या हुई थी जब वो सुबह के वक्त अपनी बेटी के साथ घूमने निकले थे।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर पांच राउंड फायरिंग की, इसके जवाब में पुलिस ने भी चार राउंड की फायरिंग की। पुलिस को मौके से दो देसी पिस्टल और आठ कारतूस बरामद मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों का नाम विजय और सोमवीर बताया जा रहा है। दोनों ही कुख्यात नंदू गैंग से जुड़े शूटर हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि ये दोनों शूटर गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों में से सोमबीर उर्फ चिनू, निवासी खेड़ी जलीब, हिसार (हरियाणा), बवाना थाने में दर्ज दीपक हत्या के केस में मुख्य शूटर है। वहीं, दूसरा शूटर विजय, निवासी भास्कर कॉलोनी, सेक्टर 25D, चंडीगढ़, कई पुराने आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसने शूटरों को शरण देने और रसद मुहैया कराने का काम किया था।
विज्ञापन
बता दें कि 27 जून को बवाना में मनजीत महाल के भांजे दीपक पर उस समय हत्या हुई थी जब वो सुबह के वक्त अपनी बेटी के साथ घूमने निकले थे। उन्हें करीब छह गोलियां मारी गईं थीं। गोलीबारी में उनकी बेटी घायल हो गई थी।