फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two sharp shooters of Arshdeep Dalla gang were sent to police remand for four days

Delhi: खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के गुर्गों को रिमांड पर भेजा, पुलिस से हुई थी मुठभेड़

Tue, 28 Nov 2023 10:59 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 10:59 AM IST
सार

कनाडा गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला के सहयोगियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ मुठभेड़ में घायल वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन
Two sharp shooters of Arshdeep Dalla gang were sent to police remand for four days
मयूर विहार मुठभेड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद मंगलवार को गैंगस्टर से आतंकी बने अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला के सहयोगियों और शूटरों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह डल्ला के सहयोगी राजप्रीत सिंह उर्फ राजा उर्फ बम्ब, सचिन भाटी, अर्पित और सुनील प्रधान को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया गया। मुठभेड़ में घायल वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन

 

बीते रविवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से मयूर विहार का इलाका गूंज उठा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर से आतंकी बने अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला के दो शूटरों को घेर लिया था। खुद को फंसता देख दोनों शूटरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की गोलीबारी में एक शूटर की टांग में गोली लगी थी। जिससे वह घायल हो गया था। बाद में घायल शूटर को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद दोनों की छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों के पास से हथियार और सामान बरामद
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव गिल निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ राजा उर्फ बम (25) और वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी (22) के रूप में हुई। गोली वीरेंद्र को लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, रिवाल्वर, 13 कारतूस, एक हैंड ग्रेनेड और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

पंजाबी गायक एनी मंगत की हत्या की थी साजिश
पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजप्रीत और वीरेंद्र ने खुलासा किया है कि उनको अर्शदीप उर्फ डल्ला की ओर से पंजाब के मशहूर सिंगर एनी मंगत की हत्या का आदेश मिला था। इसके लिए दोनों ने अक्तूबर में प्रयास भी किया था, लेकिन खुशकिस्मती से एनी मंगत अपने घर पर मौजूद नहीं था। दोनों पहले भी कई वारदात में शामिल रहे हैं।

कौन हैं पकड़े गए दोनों आरोपी शूटर
राजप्रीत अर्शदीप उर्फ डल्ला का बेहद करीबी शूटर है। पंजाब पुलिस को गांव जागरां, पंजाब में हुई एक हत्या के मामले में तलाश थी। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर जनवरी में एक युवक की हत्या कर दी थी। इसके अलावा वह वर्ष 2017 में पंजाब के फिरोजपुर में हत्या के प्रयास के मामले में शामिल रहा था।

इसने अपने दोस्त पोपल के कहने पर विनय बजाज नामक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। तीन साल जेल में बिताने के बाद यह पेरोल पर जेल से बाहर आया। इसके बाद यह गायब हो गया। वहीं विरेंद्र भी अर्शदीप का काफी करीबी है। रंगदारी न देने पर इसने पंजाब की मोड, मंडी एरिया में एक ज्वेलर पर गोली चलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed