{"_id":"5bd155debdec2269c10f8dd0","slug":"two-security-personnel-arrested-for-selling-ganza-to-students-in-amity-university-in-gretar-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को गांजा बेचते एमिटी विवि के दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, तीन दिन में पुलिस ने पकड़े 29 तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को गांजा बेचते एमिटी विवि के दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, तीन दिन में पुलिस ने पकड़े 29 तस्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क स्थित एमिटी विवि के कैंपस में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों संतोष सिंह गुजर्र और नवीन मिश्रा निवासी सुत्याना को पुलिस ने ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों विवि कैंपस के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि दोनों सुरक्षाकर्मी तीन माह से कैंपस में गांजा बिक्री कर रहे थे।
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि सूचना मिली थी कि विवि कैंपस की सुरक्षा में तैनात गार्ड वहां के छात्र-छात्राओं को गांजा बिक्री कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी सादी वर्दी में उनसे गांजा खरीदने पहुंचे।
दोनों सुरक्षाकर्मियों ने पुलिसकर्मियों को छात्र समझ पैसे लेकर गांजा दे दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर ढाई किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह तस्करों से 20 हजार रुपये प्रति किलो की दर से गांजा खरीदकर उसे 200 रुपये प्रति चार ग्राम की पुड़िया बनाकर विवि कैंपस में छात्रों को बेचते थे।
विज्ञापन
बिहार और नेपाल से आती है नशे की खेप
एजुकेशन हब बन चुके ग्रेनो के कई सेक्टरों में आसपास के जिले के अलावा अन्य प्रदेशों व विदेश के भी बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। नशे के सौदागर ऐसे ही युवाओं को अपने जाल में फंसाकर नशाखोरी का आदी बनाते हैं। पूर्व में पकड़े गए छोटे-मोटे तस्करों ने खुलासा किया है कि नशे की खेप नेपाल व बिहार से यहां आती है।

ऑनलाइन पेमेंट और होती है होम डिलीवरी
क्षेत्र में नशे का गोरखधंधा गहरी जड़े जमा चुका है। पुलिस के मुताबिक बड़े तस्कर छोटे मोटे धंधेबाजों के जरिये छात्रों तक नशे की पुड़िया पहुंचाते हैं। बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में फोन पर पुड़िया की होम डिलीवरी व ऑनलाइन भुगतान के मामले भी सामने आ चुके हैं।
-पुलिस कार्रवाई में पकड़ा गया गार्ड एमिटी यूनिवर्सिटी का एंप्लाई नहीं था। दोनों एक सुरक्षा एजेंसी से आउटसोर्स किए गए थे। आगे से एमिटी विवि एजेंसियों को ताकीद करेगा जो भी गार्ड भेजे जाए वह स्वच्छ छवि के हों। - सविता मेहता, वीपी मीडिया कोर्डिनेर्टर एमिटी यूनिवर्सिटी।
बड़े तस्करों ने बिछाया है एनसीआर में नशे का मकड़जाल
गत वर्ष कासना कोतवाली पुलिस ने ट्रक में लदा गांजा पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया था कि उन्हें भाड़े पर ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद आदि क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बताए गए गांजे के गठ्ठर उतारने को कहा गया था।

छात्राएं भी फंस रही हैं चंगुल में
पुलिस के मुताबिक शहर के कॉलेज व विवि की कई छात्राएं भी नशाखोरी के चंगुल में फंस चुकी हैं। पिछले साल नॉलेज पार्क पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। उस तस्कर के मोबाइल पर एक छात्रा ने लगातार दो-तीन बार कॉल कर जल्दी पुड़िया पहुंचाने के लिए कहा था। उस छात्रा से सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने फोन पर बात कर समझाने का प्रयास किया था।
तीन दिन में पकड़े 29 तस्कर
जिले में नशा तस्करों की धरपकड़ का अभियान चल रहा है। तीन दिन में 29 तस्करों को गिरफ्तार कर 30 किलो गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यहां पर बड़े स्तर पर गांजा लाने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। - विनीत जायसवाल, एसपी देहात