{"_id":"4b44894dcd7ba04f142fdf11d384fc87","slug":"two-round-firing-in-front-of-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने चली गोली, आरोपी भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने चली गोली, आरोपी भाग निकले
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Mar 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेन-देन में हुए विवाद के बाद ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में रविवार को व्यक्ति ने एक फल विक्रेता पर कई राउंड गोलियां दागीं, जवाब में दूसरी तरफ से भी हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन
वारदात बिलासपुर चौकी के सामने हुई, पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन, किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बिलासपुर कस्बे में पड़ोस के एक गांव के दो युवक शनिवार को सामान लेने गए थे।
विज्ञापन
जहां युवकों और फल विक्रेता के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि फल विक्रेताओं ने मिलकर दोनों व्यक्ति की पिटाई कर दी।
जिसके बाद दोनों व्यक्ति अपने घर चले गए और रविवार सुबह करीब 11 बजे वो अपने कई साथियों के संग बिलासपुर पहुंचे और फल विक्रेता पर तमंचों से कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
फल विक्रेता पहले ही भाग खड़ा हुआ, लेकिन उसके पक्ष से भी एक राउंड हवाई फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि बिलासपुर चौकी के ठीक सामने वारदात हुई, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची।
पुलिस का कहना है कि फायरिंग की जानकारी मिली है। मामले की जांच हो रही है और जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त करके कार्रवाई कराई जाएगी।