{"_id":"62d86a2f11db3b2abb5f080d","slug":"two-real-brothers-used-to-rob-in-delhi-with-minor-girl-all-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Delhi: दो सगे भाई नाबालिग लड़की के साथ मिलकर करते थे लूटपाट, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Delhi: दो सगे भाई नाबालिग लड़की के साथ मिलकर करते थे लूटपाट, तीनों गिरफ्तार
Thu, 21 Jul 2022 02:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:18 AM IST
सार
पुलिस तीनों से पूछताछ कर ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अभी तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अतुल के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो सगे भाई नाबालिग लड़की को साथ लेकर लुटियन की दिल्ली में लूटपाट करते थे। वह ऑटो किराए पर लेते और उसे नई दिल्ली में लाकर चाकू के बल पर चालक को लूट लेते थे। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दोनों भाई व नाबालिग लड़की को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से लूटे गए पैसे, बटनदार चाकू व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेल म्यूजियम, चाणक्यपुरी के बाद एक बदमाश को पकड़ने की सूचना 16 व 17 जुलाई की रात मिली थी। सूचना के बाद एएसआई रामटेक यादव मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले पांडव नगर निवासी ऑटो चालक सीतांबर मेहतो ने बताया कि वह पेशे से ऑटो ड्राइवर है। 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे उसका ऑटो दो लड़के व एक लड़की ने किराए पर लिया। ये लोग रेल म्यूजियम आए। यहां आरोपियों ने चाकू के बल पर उससे लूटपाट की। इन लोगों ने सीतांबर मेहतो से चाकू के बल पर 1400 रुपये व मोबाइल आदि सामान लूट लिया था। लूटपाट करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगे। सीतांबर मेहतो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने लोगों की मदद से एक बदमाश जनता जीवन कैंप, ओखला फेज-दो निवासी अतुल उर्फ अमित चौहान (19) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष संजीव वर्मा की देखरेख में एएसआई रामटेक व एएसआई शिवशंकर की टीम गठित की गई। अतुल ने बताया कि वह अपने बड़े भाई अभिषेक चौहान (23) व अभिषेक की नाबालिग महिला दोस्त के साथ लूटपाट करता है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस को मोबाइल सर्विलांस के आधार पर नाबालिग लड़की की लोकेशन सेहरा संभल यूपी में मिली। पुलिस टीम ने यहां दबिश देकर अभिषेक चौहान उर्फ अजय व उसकी नाबालिग महिला दोस्त को पकड़ लिया।
विज्ञापन
अतुल ने शुरू में अभिषेक का नाम पुलिस टीम को अजय बताया था। पुलिस तीनों से पूछताछ कर ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अभी तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अतुल के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। अभिषेक मालवीय नगर स्थित एक अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करता था।