फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two racing cars hit father son and grandson riding bike on Mukundpur flyover died all three

बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे तीनों: बाइक सवार पिता-पुत्र व नाती को रेस लगा रही दो कार ने टक्कर मारी, सभी की मौत

Mon, 29 Sep 2025 07:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 07:13 PM IST
सार

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शाहिद अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, नॉर्थ घोंडा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी फातिमा बेगम, बेटा मो. फैज, उसकी पत्नी सबीरा के अलावा फैज के दो बेटे मो. साइम व उमर हैं।

विज्ञापन
Two racing cars hit father son and grandson riding bike on Mukundpur flyover died all three
मृतक पिता-नाती और पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। सड़क पर जिक-जैक कार चला रहे स्विफ्ट और बलेनो कार चालकों ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आरोपियों ने कार नहीं रोकी और तीनों को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गए। हादसे में बुजुर्ग मोहम्मद शाहिद (65), इनके बेटे मोहम्मद फैज (28) और शाहिद के नाती हमजा (10) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात शाहिद बाइक पर सवार होकर नवादा के पप्पनकला से अपनी बेटी के घर से नॉर्थ घोंडा अपने घर लौट रहे थे। देर रात हुए हादसे के बाद मौके पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी भेजा। बाद में पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी एक ऑटो चालक व बाइक सवार का बयान लेकर मामला दर्ज किया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों कार चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी कार चालकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला बाइक चला रहे शाहिद सड़क के एक ओर अपनी बाइक चला रहे थे। आरोपियों ने बाईं ओर आकर इनकी बाइक को टक्कर मारी।

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शाहिद अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, नॉर्थ घोंडा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी फातिमा बेगम, बेटा मो. फैज, उसकी पत्नी सबीरा के अलावा फैज के दो बेटे मो. साइम व उमर हैं। शाहिद नोएडा में फ्लेक्स बोर्ड बनाने की एक कंपनी में नौकरी करते थे।

इनकी पांच शादीशुदा बेटियां हैं। बृहस्पतिवार से इनकी सहारनपुर में रहने वाली बेटी शहाना अपने परिवार के साथ दिल्ली आई हुई है। शनिवार को नवादा के पप्पनकला में रहने वाली शाहिद की बड़ी बेटी हिना की बेटी शरिया (14) का जन्मदिन था। शाहिद अपने बेटे फैज व शहना के बेटे हमजा के साथ जन्मदिन में शामिल होने के लिए वहां गए थे।

शनिवार देर होने के कारण हिना ने पिता व भाई को अपने घर पर ही रोक लिया। अगले दिन शाहिद की छुट्टी थी। रविवार रात को शाहिद अपनी बाइक से बेटे फैज व नाती हमजा के साथ पप्पनकला से निकले। जैसे ही यह आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे, पीछे से आई एक कार ने इनको टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही शाहिद बाइक समेत गिर गए। इस बीच पीछे से आई एक अन्य कार ने बाइक समेत शाहिद, फैज और हमजा को रौंद दिया। कार चालक करीब 50 मीटर इनको घसीटता हुआ ले गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों कार चालक मौके से फरार हो गए। हादसे में तीनों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सड़क का जाम खुलवाया। अब पुलिस सीसीटीवी मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक व बाइक सवार का बयान ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed