{"_id":"ed931e88ed0d8c1febf6d0850e12025f","slug":"two-pregnant-women-suffering-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ित दो गर्भवती महिलाओं की संकट में पड़ी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ित दो गर्भवती महिलाओं की संकट में पड़ी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 22 Sep 2015 04:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित दो गर्भवती महिलाओं की हालत काफी बिगड़ गई। प्लेटलेट्स गिरकर 60 हजार तक पहुंच गए। डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से दोनों महिलाओं की जान बचाई। हालांकि एक महिला के प्लेटलेट्स और गिर गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आर ऊषा ने बताया डेंगू के लक्षण होने पर डिलीवरी से पहले महिलाओं की डेंगू की जांच कराई जा रही है। दो गर्भवती महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
महिलाओं की डिलीवरी बहुत मुश्किल हो गई थी, क्योंकि एक महिला के प्लेटलेट्स गिरकर 60 हजार तक पहुंच गए थे। ऐसी स्थिति में डिलीवरी के दौरान रक्तस्त्राव रोकना मुश्किल होता है। मां की जान जा सकती है।
विज्ञापन
एक महिला की ऑपरेशन से और दूसरी महिला की सामान्य डिलीवरी हुई। मां और नवजात ठीक है। एक महिला के प्लेटलेट्स में और गिरावट दर्ज की गई है। प्लेटलेट्स गिरकर 40 हजार तक पहुंच गई हैं। दोनों महिलाओं की सेहत पर नजर रखी जा रही है।