फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two persons killed after two side fight for dj dance in marriage ceremony at bulandshahr

शादी की रस्में चल रही थीं, अचनाक हुआ कुछ ऐसा मच गई चीख-पुकार

Wed, 07 Mar 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 07 Mar 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Two persons killed after two side fight for dj dance in marriage ceremony at bulandshahr
फाइल फोटो
शादी की रस्में चल रही थीं। इस दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वहां चीख-पुकार मच गई। भगदड़ मच गई। जानिए अचानक शादी में ऐसा क्या हुआ। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। कोतवाली इलाके के गांव टिटौटा में सोमवार देर रात विवाह समारोह में डीजे पर डांस को लेकर बाराती और घराती पक्ष में मारपीट व फायरिंग हो गई। गोली लगने से दुल्हन के चाचा की मौत हो गई। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे के ताऊ की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहांगीराबाद के गांव टिटौटा निवासी चंद्रपाल सिंह की बेटी किरन का रिश्ता गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर नवादा निवासी दिनेश के पुत्र राकेश के साथ तय हुआ था। 
विज्ञापन


सोमवार शाम गिरधरपुर नवादा से बारात गांव में पहुंची थी। चढ़त के बाद रात करीब 12 बजे डीजे पर डांस करने के दौरान बाराती व घराती पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two persons killed after two side fight for dj dance in marriage ceremony at bulandshahr
मृतक का फाइल फोटो
लोगों ने खेतों और ग्रामीणों के घरों में छिपकर जान बचाई। दूल्हा और उसके परिजन भी मंडप छोड़कर भाग गए। थोड़ी देर बाद मंडप से करीब 100 मीटर दूर गेहूं के खेत में दुल्हन के रिश्ते के चाचा अंकित (21) पुत्र अतर सिंह का शव पड़ा मिला। 

उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे के बंदूकधारी ताऊ हीरालाल (52) को पीट-पीटकर मार डाला। अन्य बारातियों के साथ भी मारपीट की। 
घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने घराती पक्ष के नामजद चार आरोपियों राहुल पुत्र तालेवर, जीवन पुत्र कुंदन, अजीत पुत्र यादराम व बंटी पुत्र जगवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed