बाइक सवार युवक-युवती को रोकना पुलिस को पड़ा महंगा, पढ़ें क्या है पूरा मामला
दिल्ली पुलिस ने युवक-युवती को बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने पुलिस ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक-युवती बिना हेलमेट लगाए बाइक पर घुमने पर सवार होकर कही जा रहे थे तभी ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें बेर सराय में रोक लिया। इस दौरान दोनों पुलिस पर भड़क गए और एएसआइ की पिटाई कर दी। इस दौरान इन्होंने ट्रैफिक पुलिस की वर्दी फाड़ दी और चालान मशीन को भी तोड़ दिया।
Delhi: Two persons arrested for misbehaving with traffic police personnel in Ber Sarai on April 5 after they were stopped for riding without helmets. The traffic personnel in his statement says the girl also broke the challan machine & the boy tore the uniform of an ASI. pic.twitter.com/51TYqFZjeU
— ANI (@ANI) April 6, 2019विज्ञापन
दरअसल, मामला पांच अप्रैल की शाम है, जब ट्रैफिक पुलिस चुवाव के कारण वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक-युवती बिना हेलमेट लगाए बेर सराय बाजार की ओर से आ रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोका तो दोनों नाराज होकर गए।
पुलिस ने बताया कि चालान काटने में युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से हाथापाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती भी एएसआइ से उलझ गई और उसकी वर्दी फाड़ दी। चालान मशीन को छीनकर पटक दिया। घटना की जानकारी ने किशनगढ़ पुलिस थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।