{"_id":"6a6768aa768c779cb1049137","slug":"two-people-swindled-out-of-26-lakh-through-investment-scams-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4547589-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: निवेश का झांसा व फर्जी चालान के नाम पर दो लोगों से 26 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: निवेश का झांसा व फर्जी चालान के नाम पर दो लोगों से 26 लाख ठगे
विज्ञापन
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर इंजीनियर से 18 लाख रुपये की ठगी, ट्रैफिक ई-चालान बताकर भेजी एपीके फाइल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने दो लोगों को निशाना बनाकर 26 लाख रुपये ठग लिए। शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर इंजीनियर से निवेश के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए गए। वहीं, दूसरे मामले में ट्रैफिक चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर खाते से आठ लाख रुपये की निकासी कर ली गई। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, हार्डवेयर कंपनी में इंजीनियर ग्रेटर नोएडा निवासी वीरेंद्र कुमार के व्हाट्सएप पर एक अप्रैल 2025 को शेयर बाजार में निवेश का प्रस्ताव आया था। ठगों ने वेबसाइट पर उनका पंजीकरण कराया और छोटे निवेश पर चार हजार रुपये का लाभ उनके बैंक खाते में भेजकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर 18 लाख रुपये निवेश करा लिए। कुछ समय बाद जब वीरेंद्र ने राशि निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने चार्ज के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा करने की मांग की और कुछ दिन बाद संपर्क समाप्त कर दिया।
वहीं, सेक्टर-105 निवासी गिरीश के मोबाइल पर 22 फरवरी को ट्रैफिक चालान से संबंधित संदेश आया। चालान समझकर उन्होंने एपीके फाइल पर क्लिक कर दिया। इसके बाद मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला गया और खाते से आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।