{"_id":"67c1c1bc6e2b044f32073e76","slug":"two-people-riding-a-bike-died-in-collision-with-a-dumper-in-dadri-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दादरी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दादरी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, चालक मौके से फरार
Fri, 28 Feb 2025 07:31 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:31 PM IST
सार
दादरी में जीटी रोड पर अच्छेजा गांव के समीप बाइक व डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी में जीटी रोड पर अच्छेजा गांव के समीप बाइक व डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना की बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर के लौंगा गांव निवासी अमित कुमार व बिहार के सीतामढ़ी के घुगरा गांव निवासी संतोष एक कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करते थे। वह बाइक पर सवार होकर 26 फरवरी को बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहे थे। जब वह बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अच्छेजा गांव के सामने बैंक के पास पहुंचे तो डंपर से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में संतोष की मौके पर मौत हो गई। अमित को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट लगा रखा था। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन