{"_id":"632d6a6c22068822bb761d60","slug":"two-people-died-due-to-overturning-of-dcm-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur Accident: अनियंत्रित होकर पलटा डीसीएम, दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur Accident: अनियंत्रित होकर पलटा डीसीएम, दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 23 Sep 2022 01:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:42 PM IST
सार
बरेली की ओर से सेब लेकर गोरखपुर जा रहा एक डीसीएम उधर से निकला। पुलिया के पास डीसीएम अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराता हुआ खाई में जाकर पलट गया। शिवा और अनिल कुमार डीसीएम की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेब लेकर गोरखपुर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटने से किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। गांव सौंफरी निवासी राजेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र शिवा और गांव के ही 45 वर्षीय अनिल कुमार शुक्रवार सुबह दस बजे गांव रजमना मोड़ के पास एक पुलिया पर बैठे थे।
विज्ञापन
इस बीच बरेली की ओर से सेब लेकर गोरखपुर जा रहा एक डीसीएम उधर से निकला। पुलिया के पास डीसीएम अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराता हुआ खाई में जाकर पलट गया। शिवा और अनिल कुमार डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद गांव के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। क्रेन की मदद से डीसीएम को सीधा कराने के बाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डीसीएम के चालक और हेल्पर को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन