फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two people beatings after demanding wages one died in gurugram

मजदूरी मांगने पर दी खौफनाक सजा, रॉड और डंडे से पीटा, एक की मौत

Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Two people beatings after demanding wages one died in gurugram
फाइल फोटो
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को तुड़ा (भूसा) उतारने की मजदूरी मांगने पर दबंगों ने तीन मजदूरों को लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटा। दबंगों ने एक मजदूर को ट्रैक्टर से नीचे धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य मजदूरों को भी कई जगह चोट लगी हैं। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस ने पीड़ित मजदूर की शिकायत पर भिवानी निवासी संदीप के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से पुन्हाना के गांव मामलिका निवासी राहुल बादशाहपुर स्थित किसान ट्रेडिंग कंपनी में मजदूरी का काम करते है। शुक्रवार को संदीप अपने मजदूर राहुल, बिहार निवासी उमेश पासवान व कमल साहनी को सोहना में तुड़ा (भूसा) उतारने के लिए लेकर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुड़ा उतारने के बाद रात करीब 8.30 बजे ट्रैक्टर पर चारों लोग सोहना से वापस बादशाहपुर आ रहे थे। बादशाहपुर के पास मजदूर कमल ने संदीप से 20 रुपये प्रति मण (40 किलो) के हिसाब से मजदूरी देने की मांग की। लेकिन उसने 10 रुपये प्रति मण के हिसाब से ही मजदूरी देने को बोला। मजदूरों ने जब इसका विरोध किया तो संदीप गुस्से में आ गया। 

उसने अपने तीन चार साथियों को फोन करके बुला लिया। उसके साथियों के आते ही संदीप ने दबंगई दिखाते हुए उमेश, कमल और राहुल के साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। संदीप ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से कमल के सिर पर वार करते हुए उसे ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे गिरा दिया। 

मारपीट करते देख उमेश और राहुल ने किसी तरह उनसे मिन्नतें करते हुए कमल को छुड़वाया। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में कमल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में दोनों मजदूरों को भी चोट लगी जिन्हें डॉक्टरी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

देर रात सूचना के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। उन्होंने मजदूर राहुल के बयान पर संदीप के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed