फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two people arrested for selling cheap liquor in expensive bottles in Faridabad

कहीं आप भी तो नहीं गटक रहे ऐसी शराब: बोतल किसी की और दारू कोई और, ऐसे हो रहा था पूरा हेरफेर

Thu, 27 Apr 2023 08:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब की सप्लाई की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी शराब को अन्य कई स्थानों पर सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
Two people arrested for selling cheap liquor in expensive bottles in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

सस्ती शराब को महंगी बोतल में भरकर बेचने के आरोप में क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने ठेका संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एनआईटी निवासी चरण सिंह तथा दिल्ली के मधुविहार निवासी निखिल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी चरण सिंह की निशानदेही पर आठ ठेकों पर एक्साइज विभाग के साथ क्राइम ब्रांच ने रेड की थी। तीन ठेकों पर आरोपी द्वारा सप्लाई की गई शराब बरामद हुई है। आरोपी चरण सिंह के खिलाफ पहले से 18 मामले एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के निर्देश पर एसीपी मोनिका देशवाल व क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नीलम चौक स्थित शराब ठेके पर रेड करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सस्ती शराब को ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरकर विभिन्न मार्का के लेबल लगाकर बेचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लेकर जांच शुरू की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आठ ठेकों पर एक्साइज टीम के साथ जांच की गई। तीन ठेकों पर आरोपियों द्वारा सप्लाई की गई हुई सस्ती शराब महंगी बोतलों में मिली। नीलम चौक के ठेके से 65 बोतल मिलीं, यह हरियाणा में बिक्री के लिए नहीं थीं। इसके साथ 107 बोतल महंगी शराब मिलीं। 

विज्ञापन

इनमें कुछ बिना होलोग्राम के पाई गईं। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब की सप्लाई की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी शराब को अन्य कई स्थानों पर सप्लाई करते थे। आरोपी के खिलाफ पहले से 18 मामले एक्साइज एक्ट के दर्ज हैं। आरोपी अपने गोदाम में सस्ती शराब को ब्रांडेड शराब की बोतल में बदलने का काम करते हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed