फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two officers suspended in case of irregularities in renovation of Chief Minister Kejriwal house

केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें: अब एलजी वीके सक्सेना ने केंद्र से की सिफारिश, इस मामले में दो अधिकारी निलंबित

Wed, 03 Jul 2024 10:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Jul 2024 10:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास नवीनीकरण में अनियमितताओं के मामले में दो अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं। पांच अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए एलजी ने केंद्र सरकार से सिफारिश की।

विज्ञापन
Two officers suspended in case of irregularities in renovation of Chief Minister Kejriwal house
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में नवीनीकरण में अनियमितताओं के मामले में पहली बार अधिकारिक कार्रवाई की गई है। इस मामले में कार्यकारी अभियंता विनय चौधरी और सहायक अभियंता रजत कांत को निलंबित कर दिया गया है। दोनों अभी दिल्ली सरकार में तैनात हैं।

विज्ञापन

 

वहीं, इस मामले में पांच अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए एलजी ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है। इसके लिए सतर्कता निदेशालय ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखकर कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है। यह सभी सीएम के सिविल लाइंस स्थित फ्लैग स्टाफ रोड पर आधिकारिक आवास के नवीनीकरण में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली लोक निर्माण विभाग में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता काम करते हैं। सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक को मंगलवार को लिखे पत्र में दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पांच अधिकारियों के खिलाफ निलंबन से लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

विज्ञापन

उन्होंने जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है, उनमें दो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें तत्कालीन प्रधान मुख्य अभियंता एके आहूजा और तत्कालीन कार्यकारी अभियंता (केंद्रीय और नया डिवीजन) के शिबनाथ धारा हैं। दोनों के खिलाफ बड़े जुर्माने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की गई है।

इनके अलावा तत्कालीन मुख्य अभियंता (पूर्व मंडल) पीके परमार, प्रधान मुख्य अभियंता अशोक कुमार राजदेव और अधीक्षक अभियंता अभिषेक राज हैं। तीनों अधिकारी इस समय दिल्ली से बाहर तैनात हैं। गौरतलब है कि बीते वर्ष सतर्कता निदेशालय ने सीएम आवास के नवीनीकरण पर लगभग 53 करोड़ रुपये के बेकार खर्च का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

आरोपियों को कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
सतर्कता निदेशालय की ओर से सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह देखा गया है कि आरोपी अधिकारी मामले को विलंबित करने के लिए टालमटोल की रणनीति अपना रहे हैं। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इन अधिकारियों ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed