{"_id":"640df86c017491d96c0be923","slug":"two-nigerians-arrested-for-cheating-on-social-media-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ठगी करने वाले दो नाइजीरियन गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा से बना रहे थे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ठगी करने वाले दो नाइजीरियन गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा से बना रहे थे शिकार
Sun, 12 Mar 2023 09:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Mar 2023 09:36 PM IST
सार
आरोपियों की पहचान नाइजीरिया निवासी एलेक्स और इबेह के रूप में हुई है। निरीक्षक विजय पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को जांच के दौरान मोबाइल नंबर और आईपी के तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपी ग्रेटर नोएडा से ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने और बाद में कस्टम से कीमती सामान निकालने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने वाले दो नाइजीरियाई जालसाजों को नई दिल्ली जिला साइबर सेल ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड और करीब दस हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान नाइजीरिया निवासी एलेक्स और इबेह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दो फरवरी को नई दिल्ली जिला साइबर सेल में राष्ट्रपति भवन परिसर में रहने वाली 24 साल की युवती ने ठगी की शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि एक वैवाहिक साइट पर उसकी अमन अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। उसने खुद को यूके में मरीन इंजीनियर बताया था। इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर चैट करने लगे। नियमित चैटिंग के बीच आरोपी ने शिकायतकर्ता को लंदन से मुंबई की एयरलाइन टिकट साझा की। एक फरवरी को शिकायतकर्ता को मुंबई एयरपोर्ट से एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टम का अधिकारी बताया और कहा कि अमन अरोड़ा को हिरासत में लिया गया है, क्योंकि उसके पास 40 हजार पाउंड हैं। फिर शिकायतकर्ता को 8500 रुपये जमा करने के लिए कहा। पैसे जमा करने के बाद उससे कई मदों में चार लाख रुपये ले लिए गए। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से कर रहे थे ठगी
निरीक्षक विजय पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को जांच के दौरान मोबाइल नंबर और आईपी के तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपी ग्रेटर नोएडा से ठगी कर रहे हैं। आरोपी संदिग्ध नाइजीरियाई नागरिक हैं और ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने वहां की एक सोसाइटी पर छापा मारकर एलेक्स को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह 2020 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। उसने अपने साथियों की मदद से फर्जी शादी के प्रस्ताव बनाकर या महंगे उपहार भेजने का झांसा देकर ठगी करने लगा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी इबेह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन