फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Nigerians arrested for cheating female doctor in Delhi

जीवनसाथी की तलाश में मिला ठग: महिला डॉक्टर की मेट्रीमोनियल साइट पर नाइजीरियन से हुई दोस्ती, ठग ननकी ने डॉ. प्रकाश बन ऐसे छला

Sat, 23 Apr 2022 10:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Apr 2022 10:14 PM IST
सार

दिल्ली में रोहिणी साइबर सेल ने वैवाहिक साइट जीवन साथी डॉट पर  एक महिला डॉक्टर से दोस्ती करने के बाद गिफ्ट भेजने के बहाने ठगी के मामले में दो नाइजीरियन को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी है। दोनों गिफ्ट भेजने के बहाने ठगी कर थे। 

विज्ञापन
Two Nigerians arrested for cheating female doctor in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहिणी साइबर सेल ने वैवाहिक साइट जीवन साथी डॉट कॉम पर एक महिला डॉक्टर से दोस्ती करने के बाद गिफ्ट भेजने के बहाने ठगी करने वाले दो नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी महिला है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन वाईफाई डोंगल, एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड और पासपोर्ट जब्त किया है। आरोपी कस्टम क्लीयरेंस के बहाने ठगी करते थे।
विज्ञापन

नाइजीरियन ठगों ने पहचान छिपाकर महिला डॉक्टर को बनाया निशाना

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाईजीरिया निवासी ननकी इनोसेंट, जबकि महिला की पहचान केन्या मूल की दोराह मवांगेमी मम्बोगा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के साइबर सेल को ऑनलाइन ठगी से जुड़ी शिकायत मिली। जिसमें महिला डॉक्टर किरण जोशी ने बताया कि 28 फरवरी 2022 को उन्होंने वैवाहिक साइट पर अपना पंजीकरण कराया था। दो मार्च को डॉ प्रकाश शर्मा नाम से रिक्वेस्ट मिली। जिसने खुद को मूलत: फरीदाबाद का बताया और कहा कि वह यूनाइटेड किंगडम में ऐंट्री अस्पताल में बतौर प्लास्टिक सर्जन कार्यरत है। ठग विदेशी नंबर से महिला डॉक्टर से व्हाट्सएप पर चैट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे महिला चिकित्सक हुईं ठगी का शिकार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12 मार्च को वह सिंगापुर में सेमिनार में शामिल होने आ रहा है जहां से वह 21 मार्च भारत आएगा। उसने बताया कि वह उनके पते पर कुछ सामान कूरियर कर रहा है। उसके बाद महिला डॉक्टर को एक मेल मिला। जिसमें पार्सल के मुंबई एयरपोर्ट पर होने की जानकारी दी गई। उसके बाद महिला डॉक्टर से कई मद में पैसे मांगे गए। ठगों ने महिला डॉक्टर से चार लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की।

विज्ञापन

जांच में नोएडा निकला आरोपियों का पता

तकनीकी जांच में आरोपियों का आईपी एड्रेस टावर ए 9 जेपी क्लासिक नोएडा सेक्टर 129 में मिली। पुलिस ने शुक्रवार को वहां दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ननकी ने बताया कि 2020 में वह इलाज के लिए भारत आया था। वह नाइजीरियाई ग्रुप में रहकर साइबर ठगी करने लगा। वह वैवाहिक साइटों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक पर दोस्त बनाकर ठगी करते थे। वहीं दोराह 2016 में स्टडी वीजा पर भारत आई थी और ठगी करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed