फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two new hostels for 2,883 students to be built at MAMC

Delhi NCR News: एमएएमसी में 2883 छात्रों के लिए बनेंगे दो नए हॉस्टल, 475 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
-पुराने हॉस्टल 1965 से 1982 के बीच बने, 24 मंजिल के नए भवनों में 1491 कमरे होंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में बढ़ती छात्र संख्या के कारण हॉस्टल की कमी महसूस की जा रही है। अब 2883 छात्र-छात्राओं के लिए दो नए हॉस्टल भवन बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर करीब 475 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन 24 मंजिला भवनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। सितंबर के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू होने की संभावना है। दोनों भवन ढाई साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। छात्राओं के हॉस्टल में 1322 छात्राओं के लिए 693 कमरे होंगे। छात्रों के हॉस्टल में 1561 छात्रों के लिए 798 कमरे बनाए जाएंगे। प्रत्येक कमरे के साथ अलग शौचालय की सुविधा होगी। दोनों हॉस्टल में तीन-तीन बेसमेंट होंगे, जहां पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे हॉस्टल
नए हॉस्टलों में छात्रों के रहने, पढ़ाई और मनोरंजन की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। दोनों भवनों में दो मंजिल पर भोजन कक्ष और कैफेटेरिया होंगे, जहां एक समय में 360 छात्र-छात्राएं बैठ सकेंगे। रीडिंग रूम, टीवी रूम, पूल गेम और कैरम खेलने की सुविधा भी मिलेगी। परिसर के भूतल पर खेलने के लिए मैदान होगा। इमारतों में लिफ्ट, दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाएं और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती छात्र संख्या बनी वजह
एमएएमसी के मौजूदा हॉस्टल भवन वर्ष 1965 से 1982 के बीच बने थे, जो अब पुराने हो चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ी है। पहले हर साल करीब 150 छात्रों का दाखिला होता था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर करीब 250 हो गई है। इस वृद्धि के कारण मौजूदा हॉस्टल में सभी छात्रों को आवास उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा था। इसी जरूरत को देखते हुए नए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed