{"_id":"65f2596d79b4b7265605fce5","slug":"two-new-corridors-of-phase-4-of-delhi-metro-approved-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: दिल्लीवासियों की आवाजाही और होगी सुगम, मेट्रो के फेज चार के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: दिल्लीवासियों की आवाजाही और होगी सुगम, मेट्रो के फेज चार के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी
Thu, 14 Mar 2024 07:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो के फेज चार के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी मिलने से दिल्लीवासियों के लिए आवाजाही और सुगम हो जाएगी। दोनों कॉरिडोर को मंजूरी मिलने का कई वर्षों से लोगों इंतजार था। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक- इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर में कई इंटरचेंज स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
दोनों का निर्माण मार्च 2029 तक पूरा करने की बात कही जा रही है। दोनों कॉरिडोर से दिल्ली के अंदर के यातायात कनेक्टिविटी को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। दोनों कॉरिडोर के बन जाने से मेट्रो से दक्षिणी, पुरानी, मध्य और पूर्वी दिल्ली जाना-आना बेहद सुलभ हो जाएगा। इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर से लोगों को राहत मिलने के साथ बाजार को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक : 8 स्टेशन होंगे
लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो फेज-चार का एक हिस्सा है। यह कॉरिडोर लाजपत नगर को साकेत जी ब्लॉक से जोड़ेगा। यह लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड होगी और इसमें कुल आठ मेट्रो स्टेशन होंगे। इस रूट के बन जाने के बाद दक्षिणी दिल्ली के भीतर कनेक्टिविटी और अधिक बढ़ जाएगी। लाजपत नगर बाजार दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक है। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 8.385 किलोमीटर होगी। इसमें कोई भी अंडरग्राउंड स्टेशन नहीं होगा। 8 स्टेशनों में से 4 स्टेशन जिसमें लाजपत नगर, विनोबापुरी, चिराग दिल्ली, साकेत जी ब्लॉक इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इस रूट पर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइन की कनेक्टिविटी होगी। लाजपत नगर, विनोबापुरी, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी और शहर में यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
इंटरचेंज स्टेशनों के अधिक विकल्प मिलेंगे
इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर ग्रीन लाइन का विस्तार है। ग्रीन लाइन के एक्सटेंशन के साथ ही इस रूट पर रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइनों के साथ इंटरचेंज की सुविधा होगी। इस रूट के विस्तार के साथ ही यात्रियों को इंटरचेंज स्टेशनों के और भी अधिक विकल्प मिल जाएंगे। इस कॉरिडोर में 11.349 किमी अंडरग्राउंड लाइन होगी और 1.028 किमी एलिवेटेड लाइन होगी, जिसमें 10 स्टेशन शामिल हैं। यह लाइन हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इस लाइन पर आठ इंटरचेंज स्टेशन होंगे, जिसमें से इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक। यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी मौजूदा लाइनों के बीच इंटरकनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे।