{"_id":"6203ec5f4f368f11f805e08d","slug":"two-murder-in-burari-of-north-delhi-and-jafarpur-kala-area-of-dwarka-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बुराड़ी और द्वारका में मिलीं दो लाशें, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बुराड़ी और द्वारका में मिलीं दो लाशें, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 09 Feb 2022 10:09 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:09 PM IST
सार
बुराड़ी और द्वारका जिले में अलग-अलग मामलों में दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव बोरों में बरामद हुए। बुराड़ी में मिले मृतक के हाथ पर किसी महिला के नाम के अलावा राजीव राय लिखा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी और द्वारका जिले के जाफरपुर कला इलाके में अलग-अलग मामलों में दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव बोरों में बरामद हुए। बुराड़ी में परशुराम एंक्लेव में मंगलवार शाम बोरे में लाश देखकर राहगीरों ने पुलिस को इसकी खबर दी। मृतक के हाथ पर किसी महिला के नाम के अलावा राजीव राय लिखा हुआ है। फिलहाल करीब 30 साल के इस युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। इसके मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने फिलहाल शव को मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया है। बुराड़ी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जाफरपुर कला वाले मामले में मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि नाले में बोरे के अंदर एक लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को नाले से निकाला गया तो उसके सिर में गोली का घाव मिला। बाद में मृतक की शिनाख्त सोनू (26) के रूप में हुई है। सोनू परिवार के साथ जाफरपुर कला में रहता था। पुलिस का कहना है कि सोनू की हत्या की गुत्थी को लगभग सुलझा लिया है। दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। अवैध संबंधों को हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन