फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two more accused of religious conversion arrested

Ghaziabad : धर्मांतरण के दो और आरोपी पकड़े... दोनों के खातों में बाहर से आये थे रुपये, अब पादरी की तलाश

Thu, 03 Oct 2024 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:29 AM IST
सार

सैन विहार के मामले में पुष्पा नाम की महिला पकड़ी गई है जबकि डूंडाहेड़ा के केस में सचिन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खातों में बाहर से पैसा आने की जानकारी मिली है। डूंडाहेड़ा के मामले में अब राजू नाम के पादरी की तलाश है।

विज्ञापन
Two more accused of religious conversion arrested
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हाल ही में दर्ज किए गए धर्मांतरण के दो मामलों में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सैन विहार के मामले में पुष्पा नाम की महिला पकड़ी गई है जबकि डूंडाहेड़ा के केस में सचिन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खातों में बाहर से पैसा आने की जानकारी मिली है। डूंडाहेड़ा के मामले में अब राजू नाम के पादरी की तलाश है।

विज्ञापन


सैन विहार के मामले में रीना ने केस दर्ज कराया था। इसमें सैन विहार की ही निवासी पुष्पा नाम की महिला पर धर्मांतरण कराने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में पुष्पा ने धर्मांतरण कराना कुबूल किया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पुष्पा ने 15 साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था।
विज्ञापन


इसके बाद से वह अन्य महिलाओं का धर्मांतरण कराने लगी। इसके लिए वह काॅलोनी की महिलाओं को अपने घर बुलाती थी। वहां बाइबिल का पाठ कराया जाता था। वह कहती थी कि ईसाई धर्म अपनाने से उसे लाभ हुआ। वह निसंतान थी और बच्चा चाहती थी। उसने ईसाई धर्म अपनाया तो उसकी मनोकामना पूरी हो गई। उसके दावे को सच मानकर कई महिलाएं उससे प्रभावित हो गईं थीं। रीना का कहना है कि वह शुरू में पुष्पा के इरादे को भांप नहीं सकीं, लेकिन थोड़े ही दिन में पूरा खेल समझ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी ठीक नहीं होने पर झांसे में आ जाते हैं लोग
डूंडाहेड़ा के धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किए गए सैन विहार निवासी सचिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिन लोगों की बीमारी काफी समय तक ठीक नहीं होती है, वे आसानी से उसके जाल में फंस जाते हैं। ऐसे लोगों को सिर्फ यह यकीन दिलाना होता है कि ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक हो जाएगी। जो लोग धर्मांतरण के लिए राजी हो जाते हैं, उन्हें पहले प्रार्थना के लिए बुलाया जाता है। हर रविवार को खाली प्लाट में प्रार्थना कराई जाती है। इसमें बाइबिल का पाठ होता है।


पाठ कराने के लिए पादरी राजू आता है। सचिन ने बताया कि 2012 में राजू ने ही उसका धर्मांतरण कराया था। उसके कान में बीमारी थी, जो ठीक नहीं हो रही थी। राजू ने बीमारी ठीक हो जाने का दावा किया था। इस पर उसने ईसाई धर्म अपना लिया। इसके बाद वह राजू के कहने पर और लोगों का धर्मांतरण कराने लगा। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पंकज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सैन विहार और डूंडाहेड़ा के मामले आपस में जुड़े हुए लग रहे हैं। इस बिंदु पर अलग से जांच कराई जा रही है।

एक महीने में चार मामले

  • गाजियाबाद में एक महीने के भीतर धर्मांतरण के चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक में पादरी की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो में पादरी की तलाश है
  • सभी मामलों में शहर की बाहरी काॅलोनियों के लोग धर्मांतरण गिरोह के निशाने पर मिले हैं। पुलिस धर्मांतरण के लिए फंडिंग किए जाने की जांच कर रही है
  • गाजियाबाद के धर्मांतरण गिरोह के तार कानपुर और बरेली से भी जुड़े मिले है। दोनों जगह पुलिस की टीम जा चुकी है
  • धर्मांतरण कराने वाले गिरोह काफी समय से सक्रिय हैं लेकिन पहले इसकी शिकायतें नहीं आ रही थीं। पिछले एक महीने में कई मामले पुलिस तक पहुंचे हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed