फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two miscreants entered the house, took the woman hostage and stole jewellery and cash worth Rs 8 lakh.

Delhi NCR News: घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर 8 लाख के गहने व नकदी लूट ले गए दो बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
-त्रिलोकपुरी इलाके की घटना, पैसे महिला के बेटी के थे, मकान खरीदने के लिए उसने पैसे को अपनी मां के पास रखे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह घर में घुसकर दिनदहाड़े एक महिला को बंधक बनाकर दो बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला का रस्सी से हाथ पैर बांधकर घर से करीब 8 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लूटकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 14 मई की सुबह करीब 11.17 बजे पुलिस को सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी स्थित एक घर में बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की है। पुलिस को मौके पर शिकायतकर्ता फिरोजा मिली। आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थीं और मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान दो अनजान युवक जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे काबू करने के बाद बिस्तर में उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके पर्स से अलमारी की चाबियां लेकर लॉकर खोला और उसमें रखी करीब 8 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने लूट लिए।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य और पड़ोसी घर पहुंचे, जिन्होंने रस्सी खोलकर महिला को मुक्त कराया। फिर उनलोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि वारदात के दौरान महिला को मामूली चोटें आईं थी। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्राइम और फोरेेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। जांच में पुलिस को पता चला कि पैसे महिला की बेटी के थे, जिसे उसने मकान खरीदने के लिए मां के पास रखे थे। जांच में यह भी पता चला कि आलमारी में 22 लाख रुपये और भी रखे हुए थे, जिसे बदमाश नहीं ले जा सके। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed