फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two miscreants arrested for stealing cash from ATM

Delhi: यूट्यूब से सीखे एटीएम से पैसे उड़ाने के गुर, बड़ी सफाई से करते थे हाथ साफ; दो गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 02:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Jul 2023 02:27 PM IST
सार

आरोपी बिना गार्ड वाले पुराने एटीएम के कैश निकासी स्लॉट में एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया उपकरण लगाते थे। उसके बाद वह बाहर खड़े होकर ग्राहक के आने का इंतजार करते थे। ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने की सारी प्रक्रिया करता था। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested for stealing cash from ATM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

छावला थाना पुलिस ने एटीएम डिस्पेंसर में उपकरण फंसा कर नगदी चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच हजार रुपये और एक उपकरण बरामद किया है। बदमाशों की पहचान गांव खंडवा प्रतापगढ़ यूपी निवासी राहुल कुमार और सैनिक एंक्लेव मोहन गार्डन निवासी सोनू के रूप में हुई है। राहुल पर नागपुर में भी एटीएम से पैसे चोरी करने का एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन


नौ जुलाई को छावला थाना पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम डिस्पेंसर से नकदी चोरी करने वाले वाले अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाश दीनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से नकदी चोरी करने आएगा। इस सूचना पर छावला थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर एटीएम के आस पास घेराबंदी कर दी। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस टीम को सूचना दी कि बदमाश ने एटीएम मशीन में उपकरण डाला है और नकदी लेने आएगा। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह यू-ट्यूब से एटीएम से उपकरण के जरिए पैसे निकालने का गुर सीखा। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


साल 2022 में उसे दो सहयोगियों गांव रेहवा, प्रयागराज यूपी निवासी संजय पाल और अशोक पाल सहित एटीएम से पैसे चोरी के मामले में नागपुर में गिरफ्तार किया गया था। सोनू ने बताया कि वह पुताई का काम करता है। काम करने के दौरान उसकी राहुल से मुलाकात हुई थी। राहुल ने उसे आसानी से पैसा कमाने के लिए एटीएम से पैसे चोरी करने का लालच दिया। वह राहुल के गिरोह में शामिल हो गया और वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे एटीएम से चोरी
आरोपी बिना गार्ड वाले पुराने एटीएम के कैश निकासी स्लॉट में एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया उपकरण लगाते थे। उसके बाद वह बाहर खड़े होकर ग्राहक के आने का इंतजार करते थे। ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने की सारी प्रक्रिया करता था, लेकिन उपकरण लगे होने की वजह से पैसे बाहर नहीं निकलते थे और उपकरण में फंस जाते थे। ग्राहक के एटीएम से चले जाने के बाद बदमाश वहां पहुंचकर अपना उपकरण हटाकर पैसे निकाल लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed