{"_id":"5fecb5af8ebc3e41d57c3614","slug":"two-men-shot-dead-in-narela-area-of-delhi-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नरेला में गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या, गोलीबारी के दौरान बाल-बाल बचा कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नरेला में गोलियां बरसाकर दो युवकों की हत्या, गोलीबारी के दौरान बाल-बाल बचा कार सवार
Thu, 31 Dec 2020 12:45 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी-उत्तरी जिले का नरेला इलाका बुधवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां बरसां दी। हमले के दौरान इस युवक के अलावा वहां से गुजर रहा एक अन्य युवक भी गोलीबारी की चपेट में आ गया। बदमाशों ने अंधाधुंध करीब दर्जनभर से अधिक गोलियां चलाई।
हमले में एक कार पर भी गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त गांव कुरैनी, नरेला निवासी शाहबाद (32) और फकरुद्दीन (28) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मोर्चरी भेज दिया है। शुरूआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शाहबाद परिवार के साथ कुरैनी गांव, नरेला में रहता था। वह शादीशुदा है और उसका परिवार भी यहीं रहता है।
विज्ञापन
बुधवार देर रात को वह घर के पास ही मौजूद था। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने अचानक उसे निशाना बनाकर गोलियां चलाना शुरू कर दी। वारदात के समय गांव का ही रहने वाला फकरुद्दीन वहां से गुजर रहा था। वह भी बदमाशों की गोलियां की चपेट में आ गया।

बदमाशों ने पास से जाकर भी शाहबाद को कई गोलियां मारी। गोलीबारी के दौरान वहां से गुजर रही एक कार पर भी गोलियां लगी, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गया। चालक ने वहां से आगे जाकर पुलिस पिकेट पर गोली बारी की सूचना दी। खबर मिलते ही थाने की पुलिस के अलावा जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
शुरूआती जांच के बाद पता चला कि शाहबाद का एक भाई हत्या और अन्य अपराधिक मामलों में जेल में बंद है। माना जा रहा है कि रंजिश की वजह से शाहबाद को टारगेट कर गोलियां चलाई गई।
इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बदमाशों की गोली गलती से फकरुद्दीन को लगी या उसे भी निशाना बनाकर गोलियां मारी गई है। शाहबाद को पांच से छह गोली लगने की बात सामने आ रही है। नरेला थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।