फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two men accused of rape in gurgaon

खेत में काम रही महिला से चाचा-भतीजे ने किया रेप

Sun, 04 Oct 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 04 Oct 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
two men accused of rape in gurgaon

पुन्हाना खंड के गांव बादली की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही चाचा-भतीजे के खिलाफ जबरदस्ती रेप करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं आरोपी पक्ष ने अपने ऊपर दर्ज मामले को दो लाख रुपये हड़पने की नीयत से किया गया मामला बताया।

इस मामले में महिला थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गांव बादली निवासी 30 वर्षीय महिला ने नूंह के महिला थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को अपने खेतों पर काम रही थी। शाम को करीब छह बजे गांव बादली निवासी इरशाद और उसके चाचा महमूद ने उसके साथ जबरदस्ती की।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं आरोपी महमूद ने बताया कि वह एक अध्यापक हैं, गांव में ही उसकी पत्नी वर्तमान में सरपंच है। मेरा भतीजा और दूसरे आरोपी इरशाद का बड़ा भाई मकसूद गांव में दूध का व्यापार करता है।
विज्ञापन


मकसूद ने भैंस खरीदने के लिए करीब 6-7 साल पहले गांव के ही जैकम, हमीद, खलील, मुस्तफा आदि दर्जन भर लोगों को लाखों रुपये दे रखे हैं। इसकी एवज में वह उनसे दूध लेता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि जो महिला उसके और उसके भतीजे इरशाद के ऊपर रेप का आरोप लगा रही है। उसके ससुर आदि पर मकसूद के दूध के करीब दो लाख रुपये बकाया हैं।

उन्हाेंने बताया कि महिला के घर वाले मकसूद को पिछले 6-7 माह से न तो दूध दे रहे हैं और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। वह रेप का आरोप लगाकर दो लाख रुपये हड़पना चाह रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि उनके ऊपर जो रेप का इल्जाम लगाया जा रहा है वह सरासर गलत है। वहीं महिला थाना प्रभारी कृष्णा का कहना है कि फिलहाल महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।


उन्हाेंने बताया कि आरोपी पक्ष ने इस मामले को झूठा बताया है, इसलिए इस मामले की जांच खुद डीएसपी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आदमी को नाजायज नहीं फंसाया जाएगा। मामले की गहराई से जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed