{"_id":"6929b7401b6f73640b004ec7","slug":"two-members-of-thak-thak-gang-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-114364-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ठक-ठक गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ठक-ठक गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले की आरके पुरम थाना पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के दो सदस्यों मदनगीर निवासी संजू उर्फ संजू मद्रासी (26) और गौरव उर्फ रिंकू (26) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई थानों में लूट, झपटमारी, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और चोरी जैसे 15 से अधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक्सेसरीज, पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, अन्य सामान, चोरी का लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, इनकी गिरफ्तारी से कार चालकों का ध्यान भटकाकर की जाने वाली चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। ब्यूरो