फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two members of a gang involved in drugging and robbing passengers on inter-state buses arrested

Delhi NCR News: अंतरराज्यीय बसों में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली पुलिस ने दबोचे आरोपी, 16 मोबाइल, लाखों के जेवरात व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिले के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बसों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों आदिल (25) निवासी हरदोई, यूपी और आलोक मिश्रा (23) निवासी लोनी, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी (पूर्व) अभिषेक धानिया के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी से लूटपाट के चार मामले सुलझे हैं। इनके कब्जे से 16 मोबाइल फोन, लाखों रुपये के जेवरात, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी पानी, जूस या बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर यात्रियों को बेहोश कर लूटपाट करते थे। बाद में पीड़ितों के डेबिट कार्ड और यूपीआई खातों से भी रकम निकाल ली जाती थी।
विज्ञापन

मामला तब उजागर हुआ जब 18 अगस्त को मोहम्मद उस्मान नामक यात्री ने शिकायत दी कि आनंद विहार से मुरादाबाद जाते समय बस में उसे नशीला पानी पिलाकर लूट लिया गया। जांच में पता चला कि बदमाशों ने उसके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एटीएम और बस अड्डे के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed