फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two medical test in year will save kidney failure, Says AIIMS Experts

साल में दो जांच किडनी फेल होने से बचाएंगी, एम्स के विशेषज्ञों ने लोगों को दिया सुझाव दिए

Fri, 08 Mar 2019 09:55 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 08 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Two medical test in year will save kidney failure, Says AIIMS Experts
एम्स दिल्ली (फाइल फोटो)
14 मार्च को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाएगा। किडनी से जुड़ी बीमारियां और मरीजों की बढ़ती संख्या को देख अबकी बार बीमारी के नियंत्रण पर जोर दिया जाएगा। ऐसे में देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स के विशेषज्ञों ने किडनी फेल होने से बचने के लिए लोगों को कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


एम्स के नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल का कहना है कि एम्स में ज्यादातर मरीज किडनी फेलियर और डायलिसिस की अवस्था में पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों में किडनी प्रत्यारोपण के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होता, जबकि किडनी प्रत्यारोपण सरकारी अस्पतालों में चुनौती बना हुआ है, इसलिए जरूरी है कि लोगों को पहले से ही इन बीमारियों के बारे में जानकारी हो।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में डॉ. अग्रवाल ने बताया कि आमतौर पर यूरिन में प्रोटीन और ब्लड में सीरम क्रिएटिनिन की जांच वर्ष में एक बार भी लोग कराएं, तो किडनी की कार्यशैली पर निगरानी रखी जा सकती है। एक वर्ष में एक ही बार ये टेस्ट कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चिकित्सीय क्षेत्र में कुछ उच्च आशंका युक्त समूह भी हैं, जिन्हें ये जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। इनमें मधुमेह, हाइपरटेंशन, 60 वर्ष से ऊपर आयु, परिवार में किसी सदस्य को किडनी रोग, हाथ-पैर में सूजन, खून की कमी, मामूली चोट से हड्डी का टूटना, यूरिन में पस, दर्द, यूरिन कम या बार बार आना इत्यादि लक्षणों वाले लोगों को ये जांच जरूर करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed