फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two man shot at khera village, one died

दिल्लीः झगड़े में दो लोगों को गोली मारी, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 06 Sep 2021 01:03 PM IST
Trainee Trainee न्यजू डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 06 Sep 2021 01:03 PM IST
सार

जीटीबी थाना पुलिस के  मुताबिक रात करीब एक बजे पीसीआर काल मिली कि खेड़ा गांव में वाल्मीकि मंदिर के पास गोली चल गई है। इस सूचना के बाद हेड कांस्टेबल अर्जुन को मौके पर भेजा तो पता चला कि संदीप चंदोलिया और विक्की के परिवार के बीच झगड़ा हुआ, दोनों ही परिवार खेड़ा गांव में रहते हैं।
 

विज्ञापन
two man shot at khera village, one died
जीटीबी अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहादरा के जीटीबी एनक्लेव इलाके में रविवार देर रात दो पक्षों के झगड़े में दो लोगों को गोली मार दी गई। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जीटीबी थाना पुलिस के  मुताबिक रात करीब एक बजे पीसीआर काल मिली कि खेड़ा गांव में वाल्मीकि मंदिर के पास गोली चल गई है। इस सूचना के बाद हेड कांस्टेबल अर्जुन को मौके पर भेजा तो पता चला कि संदीप चंदोलिया और विक्की के परिवार के बीच झगड़ा हुआ, दोनों ही परिवार खेड़ा गांव में रहते  हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों परिवारों में आपस में पहले से ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


दरअसल संदीप का परिवार विक्की के घर के सामने सुअर पालता है। इस मामले में दोनों परिवारों में अप्रैल 2020 में भी झगड़ा हुआ था और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी बात पर रात करीब 11 बजे भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन इसके बाद फिर से  झगड़ा हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विकास पुत्र मोहनलाल और सुरेश पुत्र श्रीबाबू के गोली लगी। लोगों ने दोनों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरेश को भर्ती कर लिया गया। उसके पेट में गोली लगी है और हालत गंभीर है। दोनों ही संदीप चंदोलिया के रिश्तेदार हैं।


पुलिस के साथ एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सूबत जुटाए। पुलिस ने संदीप के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं संदेह के आधार पर राकी और विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed