फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two man sexually assaulted with minor in hospital at delhi

अस्पताल के पीछे नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पश्चिम बंगाल से नौकरी के लिए आई थी पीड़िता

Wed, 11 Sep 2019 05:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Sep 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Two man sexually assaulted with minor in hospital at delhi
फाइल फोटो - फोटो : Social Media (File Photo)

दिल्ली के मोती नगर के बसई धारापुर में स्थित ईएसआई अस्पताल के पीछे किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपी किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ईएसआई अस्पताल के पीछे सुनसान जगह पर ले गए थे। 

विज्ञापन


मोती नगर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की इस गुत्थी को छह घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए रवि (25) और अंकित चौधरी उर्फ वासू(24) को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। 
विज्ञापन


पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बाबत नौ सितंबर को शाम करीब पौने चार बजे सूचना मिली थी। सूचना ईएसआई अस्पताल के सिक्यूरिटी सुपरवाइजर ने दी थी। पीड़ित किशोरी की उम्र 16 वर्ष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी बंगाल की रहने वाली किशोरी तीन महीने पहले एक रिश्तेदार के जरिए दिल्ली आई थी। वह मोती नगर में एक घर में घरेलू सहायिका का काम करती थी। उसे सोमवार सुबह घर का कुछ सामान लाने के लिए बोला गया था। इसके बाद वह पार्क में चली गई।

पार्क में रवि व अंकित चौधरी नामक युवक बैठे हुए थे। इन युवकों ने गलत नीयत से किशोरी से जान-पहचान की और अच्छी जगह मोटी तनख्वाह पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 

दोनों आरोपी किशोरी को बसई धारापुर में स्थित ईएसआई अस्पताल के पीछे सुनसान जगह पर ले गए और वहा उसे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने ये बात अस्पताल के सिक्यूरिटी गार्ड को बताई। 

मोती नगर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के बारे में किशोरी को कुछ पता नहीं था और न ही पुलिस के पास कोई सुराग था। 

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। डंप डाटा खंगाला गया। आखिरकार पुलिस ने दोनों आरोपियों को बसई धारापुर स्थित उनके घर से वारदात के छह घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। रवि (25) मजूदरी करता था, जबकि अंकित चौधरी उर्फ वासू(24) बेरोजगार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed