फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two little cubs of lioness Mahagauri will soon be seen in the zoo

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में जल्द दिखेंगे शेरनी महागौरी के दो नन्हे शावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में जल्द ही शेरनी महागौरी के दो बच्चों को शेर के बाड़े में छोड़ा जाएगा। इसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। शेरनी महागौरी ने अप्रैल 2025 में इन्हें जन्म दिया था। हालांकि, अभी दोनों बच्चों का नाम नहीं रखा गया है। अब चिड़ियाघर में कुल छह शेर महेश्वर और महागौरी की जोड़ी, सुंदरम, शैलजा और महागौरी के दो बच्चे हो जाएंगे। बाड़े में छोड़ने के बाद आगंतुक इनका दीदार कर सकेंगे। चिड़ियाघर में साल 2021 में गुजरात के जूनागढ़ चिड़ियाघर से महेश्वर और महागौरी को लाने के बाद इनकी ब्रीडिंग कराई गई थी जिसमें मादा महागौरी ने शावकों को जन्म दिया था। शावकों को आइसोलेशन में रखा गया था।
विज्ञापन



रंग-बिरंगे पेंटेड स्टॉर्क पक्षियों का आने हुए शुरू


हिमालय से उड़ान भर दिल्ली के चिड़ियाघर में रंग-बिरंगे पेंटेड स्टॉर्क पक्षी आने शुरू हो गए है। इन प्रवासी पक्षियों के लिए जलाशयों को साफ-सुथरा बनाया गया है। 50 पेंटेड स्टार्क पक्षी चिड़ियाघर पहुंच चुके है, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि सामान्य हालातों में पेंटेड स्टार्क अगस्त के पहले हफ्ते से आने शुरू हो जाते है। पेंटेड स्टार्क अपना अस्थायी घोंसला बबूल के पेड़ों में बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर से दिसंबर में यह पक्षी प्रजनन करते हैं। फरवरी और मार्च में वह वापस अपने बच्चों के साथ हिमालय लौट जाते हैं। भोजन और प्रजनन के कारण इनका हर साल यहां प्रवास होता है। इनके लिए भोजन के विशेष इंतजाम किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed